Meerut: किसान नेता से बर्बरता पर नए कप्तान का बड़ा एक्शन, दिग्विजय भाटी मामले में प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी से कथित मारपीट मामले में नए SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने पदभार संभालते ही थाना प्रभारी सिविल लाइंस समेत 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरे मामले की जांच सहारनपुर DIG को सौंपी गई है।

भारतीय किसान यूनियन (बीआर आंबेडकर) के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और उनके साथी मोहित जाटव द्वारा पुलिस हिरासत में बर्बरतापूर्वक पिटाई किए जाने के गंभीर आरोपों के बाद मेरठ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मेरठ के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बीबीजीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करते ही इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नए SSP ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

meerut police suspension news

घायल अवस्था में दिग्विजय भाटी (चित्र साभार: X/@yadavakhilesh)

इन 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

SSP बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जांच प्रभावित न हो इसलिए सिविल लाइंस थाने में तैनात 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

End of Feed