Meerut Gas Leak : मेरठ में STP से क्लोरीन गैस लीक, मची अफरा-तफरी; 10 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद करीब 10 लोग बेहोश गए, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मेरठ : पल्लवपुरम फेस-2 में मंगलवार शाम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद अफरा-तफरी मच गई। आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास अचानक गैस फैलने से आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन और तबीयत बिगड़ने के बाद करीब 10 से 12 लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

Meerut Chlorine Gas Leak

मेरठ स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में गैस का रिसाव

घटना शाम करीब सवा सात बजे की बताई जा रही है। गैस की तेज गंध घरों तक पहुंचते ही लोगों में डर फैल गया। कुछ परिवार बच्चों और बुजुर्गों को लेकर सुरक्षित जगह की ओर निकल गए, जबकि कई लोगों ने एहतियात के तौर पर अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। गैस के असर से कुछ लोगों को चक्कर और उल्टी की शिकायत भी हुई।

End of Feed