मेरठ सांसद अरुण गोविल ने सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल को भेंट की 'रामायण'

अरुण गोविल ने कहा कि सभी से आग्रह किया गया कि रामायण जरूर पढ़ें, तभी समझ में आएगा कि जीवन कैसे जीएं। रामायण धार्मिक ग्रंथ तो है ही, साथ में सामाजिक और पारिवारिक आचरण की गाइड है। सभी लोगों ने बहुत श्रद्धा के साथ इसे सिर झुका कर स्वीकार किया है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल ने 'घर-घर रामायण' अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों और कैदियों को रामायण का वितरण किया। इस दौरान जेल में बंद सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल को भी रामायण भेंट की गई है।

Meerut BJP MP Arun Govil

अरुण गोविल ने कहा कि सभी से आग्रह किया गया कि रामायण जरूर पढ़ें

सांसद अरुण गोविल ने पत्रकारों को बताया कि बहुत दिनों से मेरे मन में इच्छा थी कि जेल में रामायण बांटी जाए।

End of Feed