LIVE

दिल्ली-एनसीआर में आज गर्मी से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी, इन जगहों पर होगी बारिश

Varsha KushwahaUpdated Mar 31, 2025, 20:33 IST
दिल्ली-एनसीआर में आज गर्मी से राहत,  पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी, इन जगहों पर होगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में आज गर्मी से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी, इन जगहों पर होगी बारिश

उत्तर भारत में हवाओं का दौर थमने लगा है और गर्मी वापस बढ़ने लगी है। लेकिन इस बीच भी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इस बीच दिल्ली में आज भी गर्मी से राहत देने के लिए तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन कल यानी एक अप्रैल से गर्मी फिर अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी। यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यूपी और राजस्थान के कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। यहां कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। इन क्षेत्रों में लू की स्थिति बनता देख मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। लोगों को आवश्यकता होने पर ही दोपहर के समय बाहर निकलने के कहा जा रहा है। सिर ढकने और अपने साथ पानी की बोतल रखने की सलाह दी गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

MAR 31, 2025 15:00 IST

उत्तर भारत में अप्रैल की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ

उत्तर भारत के दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में हवाओं का दौर थमने लगा है। तेज धूप खिली हुई है और भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राजस्थान और यूपी के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। जिससे लू की स्थिति बनी हुई है।
MAR 31, 2025 13:52 IST

गाजियाबाद का तापमान

गाजियाबाद में मौसम साफ बना हुआ है। हवाओं का दौर थम गया है और तेज धूप खिली हुई है। तापमान बढ़ने लगा है। आज शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया है।
MAR 31, 2025 12:10 IST

नोएडा का तापमान

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मौसम साफ बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 32 दर्ज किया है। धूप खिली हुई है और गर्मी का एहसास होने लगा है। चिलचिलाती धूप में लोग घरों से कम बाहर जा रहे हैं।
MAR 31, 2025 09:52 IST

यूपी में गर्मी का सितम

उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। यहां तापमान बढ़ता ही जा रहा है। यहां कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है और लू की स्थिति बनी हुई है।
MAR 31, 2025 07:40 IST

उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखंड में भी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश देखने को मिल रहा है। वहीं निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है।
MAR 31, 2025 06:40 IST

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर



पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि आज भी ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले हिस्सों में बारिश की संभावना है।
MAR 31, 2025 06:40 IST

पंजाब-हरियाणा में गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत



मौसम विभाग की मानें तो पंजाब और हरियाणा में आज बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन धुंध देखने को मिल सकती है। तेज हवाओं के कारण यहां मौसम सुहावना बना हुआ है।


MAR 31, 2025 06:40 IST

मध्य प्रदेश में मौसम


मध्य प्रदेश में भी गर्मी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यहां अधिकतम तापमान 37 तक पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान भी कई हिस्सों में 20 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। अप्रैल की शुरुआत अभी हुई भी नहीं है और गर्मी का प्रकोप झेलना मुश्किल होता जा रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच सकता है।


MAR 31, 2025 06:39 IST

राजस्थान में बढ़ेगी



राजस्थान में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 के पार हो गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 38 डिग्री बना हुआ है। मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। लोगों को दोपहर के समय कम से कम बाहर जाने की सलाह दी गई है।



MAR 31, 2025 06:39 IST

दिल्ली में आज भी सुहावना रहेगा मौसम



बीते कुछ दिनों से दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज भी राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं से सुबह और रात के समय ठंडक महसूस की जा रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है।