दिल्ली में अवैध निर्माण पर MCD का बड़ा एक्शन, 12 जोन में 44 ठिकानों पर चला बुलडोजर, 11 संपत्तियां सील

Delhi News: दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को सभी 12 जोन में विशेष अभियान चलाकर 44 ध्वस्तीकरण कार्रवाई की और 11 संपत्तियों को सील किया। साथ ही भवन नियमों के उल्लंघन के मामलों में 5 ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए और कई इलाकों में प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

Delhi News: दिल्ली में अवैध निर्माण और नियमों का उल्लंघन कर खड़ी की गई इमारतों के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राजधानी के सभी 12 जोन में व्यापक कार्रवाई की। निगम की अलग-अलग टीमों ने 44 स्थानों पर तोड़फोड़ अभियान चलाया, जबकि नियमों के उल्लंघन के चलते 11 संपत्तियों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही भवन निर्माण नियमों का पालन नहीं करने वाले पांच मामलों में ध्वस्तीकरण के आदेश भी जारी किए गए हैं।

Delhi MCD Action

अवैध निर्माण पर दिल्ली MCD की बुलडोजर कार्रवाई (प्रतीकात्मक फोटो)

पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया

MCD अधिकारियों के अनुसार, राजधानी में अवैध निर्माण और अनधिकृत ढांचों की पहचान के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। शिकायतों और निरीक्षण के आधार पर निगम की टीमें संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर कार्रवाई कर रही हैं। सोमवार को पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भी बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। गांधी नगर, मंडावली फजलपुर, न्यू अशोक नगर, गणेश नगर-II एक्सटेंशन और ईस्ट विनोद नगर में निगम की टीमों ने नियमों के खिलाफ किए गए निर्माण पर कार्रवाई की।

End of Feed