Mathura News: बांके बिहारी मंदिर आने से पहले देख लें ट्रैफिक रूल, क्रिसमस से नए साल तक इन वाहनों पर रोक

नए साल के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने अनुमान है इसलिए भीड़ पर काबू पाने के लिए मथुरा और वृंदावन में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदा लगाई गई है।

Mathura Traffic Rule: क्रिसमस और नए साल पर मथुरा और वृंदावन जाने वाले लोगों के लिए अहम खबर हैं। इस दौरान वृंदावन में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। नए साल के मौके पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है, इस कारण भीड़ पर काबू पाने के लिए वृंदावन में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक यह रोक लागू रहेगी। जिससे की बांके बिहारी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु आराम से दर्शन कर सकें।

Traffic Police

नए साल पर बाहरी वाहनों पर रोक (फोटो साभार - istock)

10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

वृंदावन में नए साल पर बांके बिहारी के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, इस दौरान यहां पर भारी भीड़ देखने को मिलती है, जिसके चलते यातायात व्यवस्था भी बिगड़ जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल भी यहां 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। मुथरा-वृंदावन के होटल और धर्मशाला भी भर चुके हैं और यहां आने वाली ट्रेनें भी फुल हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ के कारण दर्शन करने में कोई समस्या न हो इसलिए क्रिसमस से लेकर नए साल तक बाहरी वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

End of Feed