Amazon पर बिक रही ब्रिजरज, ब्रज की मिट्टी के व्यापार पर ब्रजवासियों और संतों में आक्रोश

ब्रज की रज शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर वृंदावन रज के नाम से 3000 रुपये किलो में बिक रही है। ब्रज रज के बाजार में बिकने से ब्रजवासियों और संतजनों में आक्रोश है। उन्होंने इसपर रोक लगाने की मांग की है, उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Mathura News: ब्रज की रज अब बाजारों में बिकने लगी है। यह अब ऑनलाइन पहुंच चुकी है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजॉन पर ब्रज की रज (मिट्टी) बिक रही है। ब्रजरज को अमेजन के माध्यम से वृंदावन रज के नाम से बेचा जा रहा है। लेकिन इससे संत और ब्रजवासियों में आक्रोश है। इसके खिलाफ बैठक का सिलसिला अब शुरू हो चुका है। इसको लेकर हुई एक बैठक में वृंदावन के नाम से बेची जाने वाली बृजरज का विरोध किया गया। साथ ही इसे बेचने पर रोक लगाने की मांग की गई। ब्रजवासियों का कहना है कि अगर ब्रजरज पर रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन किया जाएगा।

Braj on Amazon

अमेजन पर बिक रही ब्रज की मिट्टी

3000 रुपये प्रति किलो बिक रही ब्रजरज

आपने यह लाइन तो सुनी होगी कि "ब्रज की रज भक्ति बनी, ब्रज है कान्हा रूप, कण-कण में माधव बसे, कृष्ण समान स्वरूप।" लेकिन अब यह ब्रजरज अमेजन पर पहुंच गई है। इस शॉपिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से वृंदावन रज के नाम से ब्रजरज को बेचा जा रहा है जिसकी कीमत 3000 रुपये प्रति किलो लगाई गई है। ब्रजरज की ब्रिकी पर आक्रोशित संतों और ब्रजवासियों का कहना कि ब्रज रज का बाजारों में बिकना और देश-विदेशों तक इसका व्यापार होना बिल्कुल अनुचित होगा। इस मामले को लेकर जब यह आवाज बुलंद हुई तो वृंदावन के नागरिक और संत समाज जागरूक होने लगे हैं। इसके खिलाफ अब बैठके भी शुरू हो गई हैं।

End of Feed