मथुरा में बेकाबू कार ने खेत में काम कर रहे लोगों को रौंदा, एक ही परिवार के तीन की मौत

मथुरा-बरेली हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी और वहां काम कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में नाती, उसके पिता और बाबा की मौके पर मौत हो गई।

Mathura-Bareilly Highway Accident: मथुरा मे गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। राया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर खेत में जा घुसी और वहां काम कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में नाती, उसके पिता और बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Mathura Accident

मथुरा-बरेली हाईवे पर भीषण हादसा

खेत में देवताओं का थान बनवा रहे थे तीनों

यह हादसा मथुरा-बरेली हाईवे पर राया थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक, तीनों लोग अपने खेत में देवताओं का थान बनवाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान हाईवे से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क से नीचे उतरकर सीधे खेत में जा पहुंची और वहां काम कर रहे तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

End of Feed