मुस्लिम शादियों में नहीं लगेंगे ठुमके! DJ और आतिशबाजी पर लगी रोक, नहीं माने तो...

मथुरा जिले में मुस्लिम समुदाय की एक पंचायत ने शादी समारोहों में बढ़ते खर्च और फालतू रस्मों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है। पंचायत ने नियमों का उल्लंघन करने वाले परिवारों पर जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार का प्रावधान रखा है। यह फैसला कोसी कलां कस्बे में ईदगाह कमेटी द्वारा आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से लिया गया।

Mathura News: मथुरा जिले में मुस्लिम समुदाय की एक पंचायत ने शादी समारोहों में गैर-जरूरी खर्च और फालतू रस्मों को रोकने का कड़ा फैसला किया है। इस फैसले के अनुसार, नियमों का पालन न करने वाले परिवारों पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें सामाजिक तौर पर बहिष्कृत किया जाएगा। यह निर्णय कोसी कलां कस्बे में ईदगाह कमेटी द्वारा आयोजित पंचायत में शुक्रवार को सर्वसम्मति से लिया गया।

Mathura Muslim Community Panchayat Imposes Strict Rules to Curb Extravagance in Weddings (Symbolic Photo: Canva)

मथुरा: ईदगाह कमेटी ने शादियों में फिजूलखर्ची रोकने के लिए सख्त नियम बनाए (सांकेतिक फोटो: Canva)

ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष मोइनुद्दीन और उपाध्यक्ष हाजी सादिक ने बताया कि पंचायत ने यह निर्णय लिया है कि मुस्लिम परिवार अपने निकाह समारोहों का आयोजन होटलों, गेस्ट हाउस या मैरिज हॉल में नहीं करेंगे और निकाह केवल मस्जिदों में ही संपन्न होगा। वहीं, वलीमा की दावत होटल या किसी अन्य स्थान पर दी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि शादियों में जोर-शोर से गाना बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है और अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो उस समारोह में कस्बे का कोई भी इमाम या काजी निकाह नहीं पढ़ाएगा।

End of Feed