Vrindavan News: आज से बदल जाएगा बांके बिहारी मंदिर का समय, जानिए कब कर सकेंगे दर्शन

आज से बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। बदले हुए समय के अनुसार मंदिर के पट सुबह एक घंटे पहले खुलेंगे और शाम को एक घंटे देर से बंद किए जाएंगे। मंदिर का बदला समय दीपावली तक यही रहेगा।

Vrindavan News: बांके बिहारी मंदिर आज से दर्शन का समय बदल दिया गया है। अब 27 मार्च बुधवार से दर्शन के लिए मंदिर के पट सुबह 7.45 बजे खुलेंगे और दोपहर को 12 बजे बंद किए जाएंगे। वहीं शाम को मंदिर को मंदिर के पट 5.30 बजे दर्शन के लिए खोले जाएंगे और रात को 9.30 बजे शयनभोग आरती के बाद बंद कर दिए जाएंगे।

banke bihari

बांके बिहारी मंदिर

आज से बदले हुए समय के अनुसार मंदिर के पट सुबह एक घंटे पहले खुलेंगे दर्शन और शाम को एक घंटे देर से बंद किए जाएंगे। मंदिर का यह बदला समय दीपावली तक यही रहेगा।

End of Feed