इंदौर में आग का तांडव! धूं-धूं कर जला टेंट हाउस गोदाम, दूर तक छाया धुएं का गुबार

इंदौर के खजराना क्षेत्र में स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। कई घंटों की मशक्कत और आधुनिक फायर फाइटिंग रोबोट की मदद से दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

Indore Fire: इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के कर्बला इलाके में सोमवार सुबह अचानक एक बड़े टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में उठता काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक नजर आने लगा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।

Indore Fire

इंदौर के खजराना में टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग

तेजी से फैलने लगी आग

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। शुरुआत में चार दमकल वाहनों को लगाया गया, लेकिन गोदाम में बड़ी मात्रा में टेंट, कपड़े और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने की वजह से आग तेजी से फैलने लगी।

End of Feed