Delhi Fire: बावाना में भीषण आग, प्लाईवुड गोदाम जलकर राख; आग बुझाने में फायर ऑफिसर घायल

दिल्ली के बावाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लाईवुड गोदाम में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। ज्वलनशील सामान की वजह से गोदाम में तेजी से आग फैली। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुटी हैं। इस दौरान एक फायर ऑफिसर को मामूली चोट आई, जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Delhi Godown Fire: दिल्ली के बावाना इलाके में मंगलवार तड़के एक प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। आनन-फानन में फायर बिग्रेड को सूचना देकर बुलाया गया। जिसके बाद 17 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि आग पर काबू पाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। गनीमत की बात है कि उसे ज्यादा चोटें नहीं आई। घटनास्थल पर दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। साथ ही यह भी भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि गोदाम के अंदर कोई शख्स फंसा तो नहीं है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिसके लिए जांच की जा रही है।

fire

सांकेतिक फोटो

ज्वलनशील सामान से तेजी से फैली आग

आग की यह घटना बावाना इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-2 में स्थित एक गोदाम की है। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह करीब 3:55 बजे आग की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने का काम शुरू हुआ।शुरुआत में आग पर काबू पाने के लिए तीन फायर टेंडर, दो वाटर बाउजर और एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन को तैनात किया गया। लेकिन गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान की वजह से आग तेजी से फैलने लगी। जिसके कारण बाद में और भी दमकल यूनिट्स को आग बुझाने के लिए मौके पर बुलाया गया।

End of Feed