मुंबई के माटुंगा रेलवे वर्कशॉप में लगी भीषण आग, एसी कोच में उठीं लपटों से इलाके में मचा हड़कंप

मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित रेलवे वर्कशॉप में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग एक कोच में भड़की और तेजी से फैलते हुए आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेने लगी।

Mumbai Matunga Railway Workshop Fire: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर माटुंगा क्षेत्र में स्थित रेलवे वर्कशॉप में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना माटुंगा रेलवे स्टेशन के पास सेंट्रल रेलवे के कोच मरम्मत यार्ड में हुई, जहां ट्रेन के डिब्बों की देखरेख और मरम्मत का काम किया जाता है।

Massive Fire Breaks Out at Matunga Railway Workshop in Mumbai

माटुंगा रेलवे वर्कशॉप में भीषण आग

आसपास के इलाकों में मचा हड़कंप

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वर्कशॉप में खड़ी एक एसी कोच या उससे जुड़े उपकरण में आग भड़क उठी, जो देखते ही देखते तेजी से फैल गई। आग की लपटों के साथ घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।

End of Feed