बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब, स्टेशन पर मची अफरातफरी

बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा खत्म होने के बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों परीक्षार्थियों के एक साथ स्टेशन पहुंचने से प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में जबरदस्त दबाव देखने को मिला। स्थिति को संभालने के लिए रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष इंतजाम किए तथा अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी संचालित कीं।

Muzaffarpur News: बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा खत्म होते ही मुजफ्फरपुर जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार एग्जाम खत्म होते ही हजारों परीक्षार्थी स्टेशन पहुंच गए जिससे प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई। कई जिलों से आए हजारों अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। ट्रेन आते ही अभियार्थी ने सीट पर कब्जा जमा लिया।

Muzaffarpur Junction Crowd After Exam

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण करने के लिए प्रशासन अलर्ट

भीड़ से बोगियां खचाखच भर गईं

आलम तो यह था कि ट्रेन आते ही छात्रों की भीड़ से बोगियां खचाखच भर गईं। भीड़ इतनी थी कि एसी कोच तक में परीक्षार्थियों ने जगह बना ली और ठूस-ठूस बैठकर यात्रा की। इनमें से कुछ ट्रेन पर लटककर सफर करते नजर भी आए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई। जिला पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के जवान पूरी तरह मुस्तैद दिखे। लगातार माइक से अनाउंसमेंट कर अभियर्थियों को सुरक्षित यात्रा करने की अपील की जा रही थी।

End of Feed