Sultanpur: शादीशुदा महिला को प्रेम करना पड़ा भारी, पति के बाहर जाते ही प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 26, 2024, 07:46 PM IST

यूपी के सुल्तानपुर में एक शादीशुदा महिला को प्रेम करना भारी पड़ गया और इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। महिला के प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर दी।

Sultanpur News: यूपी के सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता की उसके प्रेमी द्वारा कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार, हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला निवासी दिनेश पासी का विवाह गांव से दो किमी दूर गौहानिया की रहने वाली सुनीता (35) के साथ 15 साल पहले हुआ था।

murder

सांकेतिक फोटो।

शादीशुदा महिला ने किया प्रेम

उन्होंने बताया कि पड़ोस के शादीशुदा डब्लू पासी का दिनेश के घर में आना-जाना था और सुनीता और डब्लू में काफी नजदीकियां थीं। ग्रामीणों से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता और डब्लू के अवैध रिश्ते में तल्खी आने लगी थी।

End of Feed