इंस्टा की दोस्ती से होटल तक...महिला ने ऐसे किया नाबालिग से रेप, दो दिन बाद हुआ लड़के को एहसास तो पहुंच गया थाने

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां एक शादीशुदा महिला पर नाबालिग लड़के के दुष्कर्म का आरोप लगा है, जिस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला पर नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए 16 वर्षीय नाबालिग लड़के से संपर्क किया था। ऑनलाइन बातचीत के बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।

Married Woman Arrested in Chhattisgarh for Allegedly Assaulting a Minor Boy (Symbolic Photo)

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सनसनीखेज मामला (सांकेतिक फोटो)

भावनात्मक दबाव बनाकर दिया घटना को अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल को महिला ने लड़के को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसने भावनात्मक दबाव बनाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद महिला ने नाबालिग को डराने-धमकाने की कोशिश की, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इस कारण वह तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सका।

End of Feed