महाराष्ट्र के लातूर में घायल हुए 22 छात्र, स्कूल बस के सड़क किनारे नाले में गिरने से हुआ भीषण हादसा

महाराष्ट्र के लातूर जिले में बुधवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल की बस सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी, जिससे 22 छात्र घायल हो गए। घायलों में एक छात्र की हालत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण नाजुक बताई जा रही है।

Latur School Bus Accident: मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल बस के सड़क किनारे बने एक नाले में गिरने से 22 छात्र घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस इंस्पेक्टर बालाजी भांडे ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर जानकारी दी कि "यह हादसा सुबह करीब 9.30 बजे हुआ जब रचनावाड़ी के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर विद्यालय के लगभग 35 छात्रों को लेकर बस स्कूल जा रही थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका जिससे बस सड़क से उतरकर चाकुर तहसील में संदोल-महांदोल रोड के पास एक नाले में पलट गई।"

Latur School Bus Accident (Photo: AIR News, Mumbai)

महाराष्ट्र के लातूर में भीषण सड़क हादसा (फोटो- AIR न्यूज, मुंबई)

माता-पिता ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल छात्रों को तुरंत चाकुर के ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। चाकुर पुलिस थाने के निरीक्षक भांडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान में मदद की। घायल बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस का इंतजाम किया गया। माता-पिता भी दुर्घटना वाली जगह और अस्पताल पहुंचे और चालक तथा विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

End of Feed