पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर टेम्पो की कंटेनर ट्रक से भीषण टक्कर, 13 की दर्दनाक मौत; कई घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सगाई समारोह में जा रहे यात्रियों से भरा टेम्पो तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक से टकरा गया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।

Mumbai-Ahmedabad Highway Accident: महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार को सगाई समारोह में जा रहे मेहमानों से भरा एक टेम्पो मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक से टकरा गया जिसके कारण 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा दहानू तालुका के धानीवारी गांव के पास शाम करीब चार बजे हुआ जब 50 से अधिक यात्री एक आइशर टेम्पो में सवार होकर बापूगांव खड़कीपाड़ा गांव के निवासी बालाराम जयराम दांडेकर नामक व्यक्ति के सगाई समारोह में जा रहे थे।

Mumbai Ahmedabad Highway Accident

मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा

13 लोगों की मौत

कासा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अमर पाटिल ने कहा, "भीषण हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई और 35 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को कासा उप जिला अस्पताल और आसपास के अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।" पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो व कंटेनर दोनों पलट गए और कई यात्री वाहनों के नीचे फंस गए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि टेम्पो में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और तेज रफ्तार, सड़क का संकरा हिस्सा और टेम्पो चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देना हादसे के मुख्य कारण माने जा रहे हैं।

End of Feed