महाराष्ट्र के लातूर में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने क्रूजर जीप को मारी टक्कर, तीन की मौत, 17 अन्य घायल

महाराष्ट्र के लातूर जिले में औसा रोड पर एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। तेज रफ्तार कार द्वारा क्रूजर जीप को पीछे से टक्कर मारने के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Latur Road Accident: महाराष्ट्र के लातूर-औसा मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुधोडा गांव के पास उस समय हुआ, जब तेज गति से आ रही एक कार ने सामने चल रही क्रूजर जीप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि जीप का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Latur Accident

लातूर में भीषण सड़क दुर्घटना

3 लोगों की हुई मौत

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में प्रभावित सभी लोग धाराशिव जिले के उमरगा तालुका के निवासी थे और किसी कार्य से यात्रा कर रहे थे। इस हादसे में दो महिलाओं की पहचान रेश्मा पाटिल (29 वर्ष) और सरोजा पतगे (42 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, तीसरे मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

End of Feed