श्रीनगर-लेह हाईवे पर हिमस्खलन, 7 लोगों की मौत; कई वाहन और लोगों के फंसे होने की आशंका

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई हिमस्खलनों के कारण सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

जोजिला दर्रे के लद्दाख स्थित हिस्से में श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार को भारी हिमस्खलन हुआ, जिससे कई वाहन फंस गए। शुक्रवार को श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई हिमस्खलनों के कारण सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन दोपहर में जीरो प्वाइंट और मिनिमार्ग के बीच के क्षेत्र में हुआ, जिससे कई वाहन मलबे के नीचे दब गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और बर्फ हटाने और फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में इस घटना में सात लोगों की मौत की पुष्टि की।

Many Killed And Sevral Injured An avalanche hit

श्रीनगर-लेह हाईवे पर हिमस्खलन

सिंह ने फेसबुक पर लिखा, "जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन के कारण वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की दुखद मौत और पांच लोगों के घायल होने की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

End of Feed