मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कामजोंग जिले में उग्रवादियों का तांडव, दो की हत्या कर 30 घर फूंके

Manipur Violence: मणिपुर के कामजोंग जिले में म्यांमार सीमा के पास स्थित 'कुलतुह कुकी' गांव पर संदिग्ध उग्रवादियों ने तड़के सुबह हमला कर दिया। इस हमले में उग्रवादियों ने चर्च के दो पदाधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी और गांव के लगभग 30 घरों को आग के हवाले कर दिया।

Manipur Violence: मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के कामजोंग जिले (Kamjong District Attack Militants) से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध उग्रवादियों ने एक गांव पर हमला कर दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने न सिर्फ निर्दोष लोगों को निशाना बनाया, बल्कि गांव के कई घरों को भी आग के हवाले कर दिया। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इसके ठीक एक दिन पहले कांगपोकपी जिले से छह नागा नागरिकों के शव बरामद हुए थे।

Kamjong district attack militants

मणिपुर के कामजोंग में उग्रवादियों का तांडव (फाइल फोटो)

30 घरों को किया आग के हवाले

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, म्यांमार सीमा के पास स्थित एक छोटे से गांव 'कुलतुह कुकी' को उग्रवादियों ने निशाना बनाया। गुरुवार तड़के करीब 4 बजकर 55 मिनट पर जब लोग सो रहे थे, तभी हथियारबंद संदिग्ध उग्रवादियों ने गांव पर हमला बोल दिया। इस अंधाधुंध गोलीबारी में दो स्थानीय निवासियों की मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed