Mangalore Accident video: ओवर स्पीड ट्रक ने सड़क पर मचाया तांडव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत तीन को रौंदा

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Dec 8, 2023, 09:02 AM IST

कर्नाटक के मैंगलोर के मुल्की में एक तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। ओवर स्पीड ट्रक से नियंत्रण खोने के बाद चालक ने तीन लोगों को रौंद दिया।

मैंगलोर के मुल्की में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित तीन लोगों को कुचल दिया। घायलों में एक पिता और उसकी बेटी शामिल हैं, जो घर लौट रहे थे। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चालक ने स्पीड के चलते अपना नियंत्रण खोते हुए सड़क पर मौत का तांडव मचाया। इस दौरान उसने कई गाड़ियों में टक्कर मारी और एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित तीन लोगों को कुचल दिया।

Mangalore Accident video

ट्रक ने 3 लोगों को रौंदा

वीडियो में दिख रहा है कि लोग खुद को बचाने के लिए कैसे भाग रहे हैं और ट्रक की स्पीड कम नहीं हो रही है।

End of Feed