Social Media Meme ने ले ली जान, मजाक उड़ाए जाने पर बुजुर्ग ने सबके सामने की आत्महत्या

राजस्थान में जोधपुर के लोहावट में एक बुजुर्ग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद कुछ युवक उनका मजाक बनाने लगे और इस दौरान वीडियो भी शूट किया। इससे परेशान युवक ने सबसे सामने फांसी लगाकर जान दे दी।

सोशल मीडिया जहां कई लोगों के लिए कमाई का साधन बना है, वहां कई बार यहां पर होने वाली क्रूरता से लोगों की जान पर भी बन आती है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के फलोदी जिले से सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर बने एक मीम के चलते एक बुजुर्ग ने रविवार को जोधपुर के लोहावट में फांसी लगाकर जान दे दी।

Man suicide in Jodhpur

मजाक उड़ाए जाने से परेशान बुजुर्ग ने दी जान

दरअसल बुजुर्ग का वीडियो शूट करके कुछ युवकों ने मीम बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रविवार को ये युवक 'भंगार लेवणो है कांई' बोल-बोलकर बुजुर्ग का मजाक उड़ा रहे थे। इस दौरान बुजुर्ग ने कई बार चिढ़ा रहे युवकों का भागकर पीछा भी किया। बार-बार मजाक उड़ाए जाने से आहत बुजुर्ग ने लोगों के समाने ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।

End of Feed