जयपुर

राजस्थान में देरी से दस्तक देगा मॉनसून! आज 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक झमाझम बरसेंगे मेघ

आज का मौसम राजस्थान, 24 June 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में मॉनसून की एंट्री भी देरी से होगी।

Image

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में प्री मॉनसून का दौर जारी है। जिसके चलते कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहा। इस बार मॉनसून के आगे बढ़ने की स्पीड भी काफी धीमी है। जिसके चलते राजस्थान में मॉनसून की एंट्री होने में देरी हो सकती है। हालांकि अगले तीन दिनों में प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के करीब 16 जिलों में तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजस्थान का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। राजस्थान के 16 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बादलों की तेज गरज के साथ बिजली भी गिरने की संभावना है। ये जिले अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालौर और पाली हैं। इन जिलों में आने वाले तीन से चार दिन तक बारिश होने की आशंका है। वहीं 28 जून को सभी जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

बारिश से नदियों-झीलों का जलस्तर बढ़ा

रविवार को जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। जिसके कारण सड़कें पानी से भर गईं। बीते दिन उदयपुर में 11.4 एमएम, चित्तौड़गढ़ में 8 एमएम, जयपुर में 4.8 एमएम और धौलपुर मं 1.4 एमएम बारिश दर्ज हुई है। बारिश के चलते नदियों का झीलों के जलस्तर में भी बढ़ोत्तरी हुई है। अजमेर में आनासागर का जलस्तर बढ़ा है। वहीं कोटा और झालावाड़ में तेज बारिश के चलते बरसाती नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।

राजस्थान में देरी से होगी मॉनसून की एंट्री

राजस्थान में मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 25 जून मानी जाती है। पिछले तीन साल से प्रदेश में मॉनसून की एंट्री समय पर ही हुई। लेकिन इस बार धीमी रफ्तार के चलते मॉनसून के पहुंचने में तीन दिन की देरी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में प्री मॉनसून की बारिश हो रही है। लेकिन अभी तक यहां उम्मीद से काफी कम बारिश हुई है। राजस्थान में अब तक कुल 33 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन केवल 16.8 एमएम बारिश ही अब तक हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article