Delhi News: घरेलू सिलेंडर से चल रहा था LPG रिफिलिंग का काला कारोबार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

दिल्ली के शकरपुर में पुलिस ने अवैध रूप से LPG रिफिलिंग का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वह घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर उन्हें मार्केट में बेचता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो बड़े सिलेंडर, तीन छोटे सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए।

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके से अवैध रूप से एलपीजी गैस भरने और ब्लैक मार्केटिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर बेच रहा था। इस काम के लिए उसके पास कोई लाइसेंस या अनुमति भी नहीं थी। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

arrest

सांकेतिक फोटो (PC-istock)

छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर बेचता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान 46 वर्षीय योगेश गुप्ता के रूप में हुई है। वह शकरपुर इलाके का ही रहने वाला है। पुलिस को 15 मार्च 2026 को एक स्थानीय व्यक्ति से सूचना मिली थी कि इलाके की एक दुकान में अवैध तरीके से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरी जा रही है। जिसके बाद उसे बाजार में बेचा जा रहा है।

End of Feed