Makar Sankranti 2026: पतंगों से पोंगल तक, इन भारतीय शहरों में अनोखे रंग बिखेरती है मकर संक्रांति

Makar Sankranti 2026: भारत अपनी विविध संस्कृति और परंपराओं के कारण पूरी दुनिया में अलग पहचान रखता है, जहां हर त्योहार अपने अलग रंग और भाव लेकर आता है। सूर्य के उत्तरायण होने और नई फसल के स्वागत से जुड़ा मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन हर शहर में इसका उत्सव अलग अंदाज में दिखाई देता है। आज हम आपको बताएंगे कि भारत के कुछ खास शहरों में मकर संक्रांति को किस तरह अनोखे और खूबसूरत रूप में मनाया जाता है।

Makar Sankranti 2026: भारत अपनी विविधताओं के कारण दुनिया भर में एक अनोखी पहचान रखता है। यहां की संस्कृति, परंपराएं, खान–पान और त्योहार हर क्षेत्र में अलग-अलग रंगों में दिखाई देते हैं। जब हम भारत के अलग-अलग हिस्सों की बात करते हैं, तो इन विविधताओं का अनुभव और भी गहराई से होता है। खासतौर पर त्योहारों की बात करें, तो देश के कोने-कोने में छोटे-बड़े अनेक पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें से कई त्योहार किसी खास क्षेत्र में बेहद खास और अनूठे अंदाज में मनाए जाते हैं।

Makar Sankranti in Different Cities

इन शहरों में अलग ढंग से मनती है मकर संक्रांति

मकर संक्रांति 2026

आज हम जिस पर्व की चर्चा कर रहे हैं, उसका संबंध सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होने, मकर राशि में प्रवेश और सर्दियों के अंत के साथ लंबे दिनों की शुरुआत से है। यह पल नई ऊर्जा, नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हालांकि यह पर्व पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन भारत के अलग-अलग शहरों और राज्यों में इसे मनाने का तरीका अलग-अलग और बेहद सुंदर होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मकर संक्रांति की। जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, उस दिन यह पर्व मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी, बुधवार को मनाई जाएगी। यह त्योहार नई फसल के आगमन का भी स्वागत करता है, इसलिए देश के हर हिस्से में इसे खुशी, उत्साह और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि भारत के कुछ खास शहरों में इस पावन दिन को किस तरह से मनाया जाता है।

End of Feed