Video: हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा; मोतीचूर फ्लाईओवर पर टक्कर के बाद कई गाड़ियों में लगी आग

हरिद्वार के मोतीचूर फ्लाईओवर पर रविवार रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार वाहन आपस में टकरा गए और कई वाहनों में आग लग गई। हादसे में एक बस भी पूरी तरह जल गई और फ्लाईओवर पर अफरातफरी मच गई। आग लगने के कारण दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

Haridwar Flyover Accident: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक भयंकर सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें चार वाहन आपस में टकरा गए और टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिसमें एक बस भी पूरी तरह जल गई। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। घटना रविवार (8 मार्च) रात को मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुई, जहां तेज रफ्तार में आ रहे वाहनों की टक्कर के बाद फ्लाईओवर पर अफरातफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के कारणों और संभावित नुकसान को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है।

हरिद्वार के सीएफओ ने क्या बताया?

आग लगने के कारण दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जाम के कारण रायवाला से फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन हरिद्वार से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गईं। हरिद्वार के सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए और काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

End of Feed