Haryana News: महेंद्रगढ़ स्कूल बस दुर्घटना में और दो लोग हुए गिरफ्तार, जांच में सामने आई ये बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 14, 2024, 11:00 AM IST

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार को हुए बस हादसे में पुलिस ने और दो लोगों को अरेस्ट किया है। इस मामले में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बस हादसे में 6 स्टूडेंट्स की मौत हुई थी।

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्कूल बस दुर्घटना के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पेड़ से टकराकर पलट गई थी। इस हादसे में छह विद्यार्थियों की मौत हो गई थी और लगभग 20 घायल हो गये थे। महेंद्रगढ़ पुलिस ने कहा कि दोनों ने बच्चों को लेने जाने से पहले स्कूल बस के अंदर चालक के साथ कथित तौर पर शराब पी थी।

Arrest

स्कूल बस हादसे में और दो लोग अरेस्ट (सांकेतिक फोटो)

शराब पीकर बच्चों को लेने पहुंचा था बस ड्राइवर

पुलिस के अनुसार, बस चालक धर्मेंद्र कथित तौर पर नशे में था और तेजी से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे गुरुवार की सुबह लगभग 8.30 बजे महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में उन्हाणी गांव के निकट यह दुर्घटना हुई। पुलिस जांच में पता चला है कि स्कूल बस चालक ने अपने साथियों के साथ बस में शराब पी थी। इसके बाद वह बच्चों को लेने जी एल पब्लिक स्कूल पहुंचा।

End of Feed