Mahashivratri 2024: शिव-शक्ति को समर्पित है बिहार का यह इकलौता श्रीयंत्र मंदिर, जानिए इसकी खासियत

बिहार के वैशाली में बना श्रीयंत्र मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। लोगों की इस मंदिर में अटूट आस्था है। तो आइए जानते हैं शिव-शक्ति मंदिर की खासियत।

Mahashivratri 2024: हिन्दू धर्म में श्रीयंत्र को बहुत महत्व दिया जाता है। लोग इसे लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं और सभी शुभ मौके पर इसकी पूजा की जाती है। कहते हैं इसके होने से घर में खासकर गृहस्थ जीवन में सुख-समृद्धि और धन-सौभाग्य बना रहता है। इसलिए यह आपको हर किसी के घर और ऑफिस में देखने को मिलेगा। लेकिन क्या आपने श्रीयंत्र मंदिर देखा है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं इस इकलौते और खास मंदिर के बारे में।

shiyantra mandir

बिहार श्रीयंत्र मंदिर

आपको जानकर हैरानी होगी कि बिहार के वैशाली में एक श्रीयंत्र मंदिर भी बना है, जिसकी ऊंचाई लगभग 108 फीट है। इतना ऊंचा होने के वजह से यब आपको दूर से ही नजर आ जाता है। यह भव्य श्रीयंत्र मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां भोलेबाबा और माता शक्ति की पूजा की जाती है। मंदिर की सुंदरता देख लोग मोहित हो जाते हैं।

End of Feed