Maharashtra Weather: आज पुणे-मुंबई समेत 18 जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट; झमाझम बरसात से होगी अप्रैल की शुरुआत

महाराष्ट्र में मौसम ने अचानक करवट ली है। पुणे में ओले गिरने के बाद आज 31 मार्च को सोलापुर, बीड और लातूर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मुंबई में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के मौसम का हाल और यह क्यों किसानों के लिए चिंता का सबब बन रहा है।

Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के थपेड़ों के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार को पुणे सहित राज्य के कई हिस्सों में गिरे ओलों और तेज बारिश के बाद अब मौसम विभाग (IMD) ने आज, 31 मार्च मंगलवार के लिए भी येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है।

Maharashtra Weather

महाराष्ट्र में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

गर्मी के बीच बारिश और ओलों की मार (Mumbai Pune Weather Today)

सोमवार दोपहर पुणे के बाणेर, बालेवाड़ी और पाषाण जैसे इलाकों में अचानक आए तूफान और ओलों ने सबको चौंका दिया। सड़कों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे तापमान में गिरावट तो आई लेकिन जनजीवन प्रभावित हुआ। आज 31 मार्च को भी पुणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, मुंबईवासियों के लिए भी अच्छी खबर है; लगातार हीटवेव झेल रहे सांताक्रूज और आसपास के इलाकों में आज से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो सकती है, जिससे पारा 31 डिग्री तक आ सकता है।

End of Feed