Maharashtra Weather: सावधान! महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश के साथ चलेगी लू, पुणे-कोल्हापुर सहित इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

Maharashtra Weather Update 25 April: महाराष्ट्र में 25 अप्रैल, शनिवार को मौसम का दोहरा असर दिखेगा। 12 जिलों में बारिश का 'येलो अलर्ट' है जबकि विदर्भ में लू चलेगी। जानें पूरी डिटेल।

Maharashtra Weather Update: फिलहाल महाराष्ट्र के मौसम में जबरदस्त विरोधाभास देखने को मिल रहा है, जहां एक ओर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है, वहीं दूसरी ओर कई जिलों में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। मौसम के इस अनिश्चित रवैये के कारण आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के लिए 25 अप्रैल का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, आइए जानते हैं किन इलाकों में कैसा हाल रहने वाला है।

Maharashtra Weather

12 जिलों में बारिश का 'येलो अलर्ट' और विदर्भ में लू का टॉर्चर

कोंकण और गोवा क्षेत्र: रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बारिश का अलर्ट (Konkan Ratnagiri IMD Rain Alert)

इस क्षेत्र के दक्षिणी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। हालांकि, पालघर जैसे जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा, जिससे वहां गर्मी का प्रभाव अधिक दिखेगा।

End of Feed