Maharashtra Weather: विदर्भ में जानलेवा लू तो कोंकण-कोल्हापुर में 50 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट

Maharashtra Weather Update 17 May: महाराष्ट्र में मौसम ने दोहरी आफत खड़ी कर दी है। अमरावती 45.6 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा, वहीं विदर्भ में लू का प्रकोप जारी है। दूसरी ओर, IMD ने कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के 14 जिलों में तूफानी आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Maharashtra Weather Update: मई का महीना आधा बीत चुका है, लेकिन महाराष्ट्र के लोगों को प्रकृति के दो बिल्कुल विपरीत रूपों का एक साथ सामना करना पड़ रहा है। राज्य में एक तरफ जहां पारा सारे रिकॉर्ड तोड़कर आसमान छू रहा है, वहीं दूसरी तरफ तेज आंधी और कड़कती बिजली के साथ बेमौसम बारिश आफत बनकर बरसने को तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र का अमरावती शहर 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे देश में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है।

Maharashtra Weather today

14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

विदर्भ में लू का कहर, अकोला-नागपुर में अलर्ट (Vidarbha Akola Heatwave Alert)

विदर्भ क्षेत्र में सूरज इस समय आग उगल रहा है। आईएमडी ने अकोला, अमरावती, वर्धा और नागपुर जिलों के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया है। इन इलाकों में आज (17 मई) भी तीव्र लू (Heatwave) चलने की आशंका है, जहां पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। दोपहर के समय गर्म हवाओं (लू) के थपेड़ों के कारण जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बहुत जरूरी न होने पर घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

End of Feed