Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के 8 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज

Maharashtra Weather Update 15 May: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। सांगली-कोल्हापुर समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। जानें मानसून कब आएगा और आपके शहर के मौसम का हाल।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र इस समय दोहरी परेशानी का सामना कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज, 15 मई 2026 के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी और बेमौसम बारिश का दोहरा पूर्वानुमान जारी किया है। जहां विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्से आग उगल रहे हैं, वहीं दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में तूफानी हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

Maharashtra Weather Today

कहीं 46 डिग्री की लू तो कहीं तूफानी बारिश का अलर्ट

विदर्भ में लू: अकोला सबसे गर्म (Vidarbha Heatwave Update)

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र के कई शहरों में तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अकोला 45.9 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा अमरावती में 45.8 डिग्री सेल्सियस, जलगांव में 45.6 डिग्री सेल्सियस और वर्धा में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान के जैसलमेर (46.1 डिग्री सेल्सियस) से आ रही गर्म हवाओं के कारण सीमावर्ती जिलों में लू (Heatwave) का प्रकोप बना हुआ है।

End of Feed