महाराष्ट्र TET Paper Leak का खुलासा: जूतों के तलवे में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट में बड़े दावे

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा के प्रश्नपत्र को दो कर्मचारियों ने महज 8,000 रुपये के लिए जूतों के तलवे में छिपाकर चारों सेट बाहर निकाले थे। पुलिस ने 18 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की है।

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक बेहद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। ठाणे पुलिस द्वारा भिवंडी की एक स्थानीय अदालत में दाखिल की गई लगभग 3,500 पन्नों की चार्जशीट (आरोपपत्र) में दावा किया गया है कि आगरा स्थित प्रिंटिंग प्रेस के दो कर्मचारियों ने महज 8,000-8,000 रुपये के लालच में प्रश्नपत्रों को अपने जूतों के तलवे में छिपाकर बाहर निकाला था।

Maharashtra TET Paper Leak

महाराष्ट्र TET Paper Leak का खुलासा: जूतों के तलवे में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र (फोटो- ANI)

End of Feed