Mumbai Rain: मुंबई-पुणे रूट पर अचानक थमी ट्रेनों की रफ्तार; भोर घाट में भारी लैंडस्लाइड से तीनों लाइनें ठप, डेक्कन क्वीन समेत कई ट्रेनें रद्द

Mumbai Rain: मुंबई-पुणे रेल मार्ग के भोर घाट सेक्शन में भारी बारिश के बाद हुए कई भूस्खलन के कारण सोमवार सुबह से ट्रेन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। डेक्कन क्वीन और सिंहगढ़ एक्सप्रेस समेत कई मुख्य ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

Mumbai Pune Train Suspended: महाराष्ट्र में जारी मूसलाधार बारिश आफत का सबब बनती जा रही है। भारी बारिश के चलते सोमवार तड़के मुंबई-पुणे रेल मार्ग के बेहद दुर्गम और व्यस्त कर्जत-लोनावला भोर घाट (खंडाला घाट) सेक्शन में कई जगहों पर भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें पटरियों पर गिरने की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।

Mumbai Pune Trains Suspended

भारी बारिश के कारण रेल मार्ग पर पहाड़ों से मलबा गिरा, ट्रेनें रद्द (फाइल)

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) स्वप्निल नीला ने बताया कि पहला लैंडस्लाइड घाट सेक्शन में ठाकुरवाड़ी के पास हुआ। इसके तुरंत बाद, तड़के करीब 3:05 बजे खंडाला और मंकी हिल के बीच मिडिल (मध्य) लाइन पर भी एक और भूस्खलन की सूचना मिली। इस दोहरे हादसे के कारण रूट की तीनों मुख्य लाइनें पूरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिसके बाद प्रशासन को आपातकालीन कदम उठाने पड़े हैं।

End of Feed