Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में मानसून का हाहाकार! 26 जिलों के लिए अलर्ट; भिवंडी में बाजार डूबे, आपातकालीन हेल्पलाइन जारी

Maharashtra Rain Update: महाराष्ट्र में एक्टिव हुआ मानसून। मौसम विभाग (IMD) ने पुणे घाट और रायगढ़ के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जबकि मुंबई-ठाणे समेत 26 जिलों में चेतावनी जारी की गई है। भिवंडी में बाढ़ जैसे हालात हैं।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। राज्य के बड़े हिस्से में पिछले दो-तीन दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 3 से 5 जुलाई तक मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 24 घंटे के भीतर 20.5 सेंटीमीटर या उससे अधिक की अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

maharashtra rain waterlogging

भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की समस्या (फाइल | PTI)

राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि मुंबई सहित राज्य के कई जिलों में बारिश की तीव्रता लगातार बढ़ रही है। कई जगहों पर नदियां, नाले और सीवर उफान पर हैं। संभावित आपदा से निपटने के लिए राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिला स्तरीय आपातकालीन प्रणालियों को 24 घंटे 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है।

End of Feed