महाराष्ट्र में एक के बाद एक आए भूकंप के झटके, पालघर में डोली धरती, लगातार झटकों से लोगों में दहशत

Maharashtra Earthquake Updates: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घंटे के भीतर 3.4 तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं।

Palghar Earthquake News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घंटे के भीतर 3.4 तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, पहला झटका सोमवार रात 10 बजकर चार मिनट पर महसूस किया गया और उसके बाद रात 11 बजे इतनी ही तीव्रता का दूसरा भूकंप आया।

महाराष्ट्र में एक के बाद एक आए भूकंप के झटके, पालघर में डोली धरती, लगातार झटकों से लोगों में दहशत

महाराष्ट्र में एक के बाद एक आए भूकंप के झटके, पालघर में डोली धरती, लगातार झटकों से लोगों में दहशत

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि भूकंपीय गतिविधि जव्हार तालुका में पांच किलोमीटर की गहराई पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि लगातार भूकंप के झटकों से स्थानीय निवासी दहशत में आ गए लेकिन जिले में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। कदम ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं।

End of Feed