गैस किल्लत के बीच चल रहा था कालाबाजारी का खेल; प्रशासन ने दो आरोपियों को दबोचा, 1.26 करोड़ का माल जब्त

Gas Crisis in Maharashtra: महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर इलाके में प्रशासन ने गैस चोरी के बड़े खेल का पर्दाफाश किया। इस दौरान प्रशासन ने लगभग 1.26 करोड़ रुपये का माल जब्त किया गया है।

Gas Crisis in Maharashtra: एक तरफ जहां आम जनता व्यावसायिक और घरेलू गैस की भारी किल्लत से जूझ रही है, वहीं दूसरी तरफ कालेबाजारी करने वाले मासूमों के हक पर डाका डाल रहे हैं। महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर इलाके में प्रशासन ने एक ऐसी ही बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है।

Gas Tanker

गैस किल्लत के बीच पकडा गया गैस का टैंकर

गैस चोरी का गंदा खेल

मामला महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के गंगापुर तालुका का है। वैजापुर रोड पर स्थित खोजेवाड़ी शिवार में 'होटल साईयश' के पास गैस चोरी का एक बड़ा खेल चल रहा था। राशनिंग कंट्रोलर चंद्रकांत डांगे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर, गणेश बेल्लाळे के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय सतर्कता दल ने यहां छापेमारी की है।

End of Feed