Maharashtra News: कैब चालकों को कितना है मराठी भाषा का ज्ञान? आज से टेस्ट शुरू, यूनियन ने विरोध की चेतावनी दी

Maharashtra Cab Drivers News: महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी का ज्ञान अनिवार्य। RTO द्वारा सत्यापन की वीडियो रिकॉर्डिंग और भाषा न जानने पर लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान, यूनियन ने दी चेतावनी।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बुधवार को कहा कि ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों को नए बैज जारी किए जाने के दौरान उनके मराठी भाषा के ज्ञान के सत्यापन की पूरी प्रक्रिया की आज यानी 20 अगस्त से वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। दूसरी ओर, ट्रांसपोर्ट यूनियन नेताओं ने इस नियम को लागू किए जाने के दौरान संभावित वित्तीय कठिनाइयों और भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

Maharashtra News: कैब चालकों को कितना है मराठी भाषा का ज्ञान? आज से टेस्ट शुरू, यूनियन ने विरोध की चेतावनी दी

Maharashtra News: कैब चालकों को कितना है मराठी भाषा का ज्ञान? आज से टेस्ट शुरू, यूनियन ने विरोध की चेतावनी दी

सरनाईक ने मंत्रालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस कदम का उद्देश्य संशोधित मोटर वाहन नियमों को लागू करने में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इन नियमों के तहत ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी का 'कार्यसाधक ज्ञान' होना अनिवार्य किया गया है।

End of Feed