Maharashtra News: चुनाव खत्म होते ही एक्शन में एकनाथ शिंदे, संगठन विस्तार को लेकर दिए सख्त निर्देश

Maharashtra Politics: शिवसेना प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी विधायक, सांसद, क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख, सह-संपर्क प्रमुख और लोकसभा संपर्क प्रमुखों को निर्देश दिया कि वह पार्टी मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचे।

Maharashtra Politics: चुनाव खत्म हो चुके हैं, अब पार्टी को मजबूत करने का समय शुरू हो गया है। राज्य में शिवसेना को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचे, जनता की समस्याओं पर तुरंत काम करें और पार्टी के विस्तार में योगदान दें , ऐसे निर्देश शिवसेना प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी विधायक, सांसद, क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख, सह-संपर्क प्रमुख और लोकसभा संपर्क प्रमुखों को दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की बारीकी से जांच करने के लिए बूथ स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति करें। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि अगर काम दिखाई नहीं दिया, तो पद भी नहीं रहेगा।

Eknath Shinde

शिवसेना प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

'शिवसेना के लिए करें काम'

हाल ही में शिवसेना की ओर से संपर्क प्रमुख, क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख और लोकसभा संपर्क प्रमुखों की नियुक्ति की गई थी। इन सभी की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन समीक्षा और मार्गदर्शन बैठक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में आयोजित की गई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को पद का अहंकार छोड़कर कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करने के निर्देश दिए। मतदान क्षेत्रों के पुनर्गठन के बाद स्थानीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एकनाथ शिंदे ने संपर्क प्रमुखों को काम का पूरा रोडमैप दिया। उन्होंने साफ कहा कि लोकसभा संपर्क प्रमुख अपने क्षेत्र की हर विधानसभा में अलग-अलग बैठक करें और उन बैठकों की फोटो व पूरी जानकारी रोज उन्हें भेजें, जिसे वे खुद देखेंगे।

End of Feed