Mumbai Rain: कुर्ला LTT रेलवे स्टेशन बना 'समंदर', मुंबई-ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी; जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की हिदायत

Mumbai News: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) स्टेशन पर भारी जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने मुंबई-ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सरकार ने नागरिकों से बिना काम बाहर न निकलने की अपील की है।

Mumbai Rain News: मानसूनी बारिश के नए दौर ने मायानगरी मुंबई को एक बार फिर घुटनों पर ला दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) रेलवे स्टेशन परिसर में भयंकर जलभराव देखा गया, जिससे ट्रेनों की आवाजाही और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियां रेंगने को मजबूर हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और ठाणे जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है, जिससे साफ है कि अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

mumbai rain

भारी बारिश से मुंबई बेहाल

12 घंटे में 200 मिमी बारिश, NDRF-SDRF तैनात

राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों से अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

End of Feed