Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र में आफत की रात! हिंगोली में 4 बार कांपी धरती, घरों से बाहर भागे लोग

Hingoli Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में आने वाले हिंगोली, परभणी और नांदेड़ जिलों में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। एक ही रात में लगातार 4 बार धरती कांपने से लोगों में दहशत का माहौल है।

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के तीन प्रमुख जिलों, हिंगोली, परभणी और नांदेड़ में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इलाके में दहशत का आलम यह था कि एक ही रात में लगातार चार बार धरती कांप उठी। कई सालों में यह पहला ऐसा मौका है जब इतनी कम समय के भीतर बैक-टू-बैक चार बार भूकंप दर्ज किया गया है। झटके महसूस होते ही लोग गहरी नींद से जाग गए और जान बचाने के लिए घरों से बाहर खुले मैदान की तरफ भागने लगे। चारों भूकंप के झटकों का केंद्र हिंगोली था।

earthquake hingoli maharashtra

महाराष्ट्र में भूकंप (सांकेतिक चित्र)

आधी रात आए झटके

जिला आपदा प्रबंधन कक्ष और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार, भूकंप के इन झटकों की शुरुआत देर रात 1:37 बजे हुई। पहले झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई है, जबकि इस सीरीज के अन्य झटकों की तीव्रता 3.6 से 4.6 के बीच मापी गई।

End of Feed