तुरंत ठीक हों LPG बुकिंग ऐप, गैस बुकिंग में दिक्कत पर महाराष्ट्र सरकार का आदेश

महाराष्ट्र सरकार ने तेल कंपनियों को एलपीजी बुकिंग ऐप और मिस्ड कॉल सेवाओं की तकनीकी समस्याों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सार्वजनिक संस्थानों को गैस सिलेंडर की सप्लाई प्राथमिकता से देने का फैसला किया है। सरकार ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है और सप्लाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी की है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने गैस सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच तेल कंपनियों को LPG बुकिंग ऐप और मिस्ड कॉल सेवाओं में आ रही तकनीकी दिक्कतों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं। जिससे लोगों को गैस सिलेंडर बुक करने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा सार्वजनिक संस्थानों को गैस सप्लाई प्राथमिकता से देने का फैसला किया गया है।

lpg cylinder

सांकेतिक फोटो

गैस बुकिंग की समस्या पर बनेगा कंट्रोल रूम

राज्य सरकार ने कहा है कि गैस बुकिंग ऐप और मिस्ड कॉल सेवा में आ रही समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। इसके अलावा राज्य, विभाग, जिला और तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। गैस सप्लाई से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए व्हाट्सऐप सुविधा भी शुरू की जाएगी। सरकार ने पुलिस प्रशासन को गैस सिलेंडर ले जाने वाले वाहनों और गैस एजेंसियों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी दी। जिससे सप्लाई बिना किसी परेशानी के सुचारू रूप से चलती रहे।

End of Feed