आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सो रही 6 छात्राओं को सांप ने डसा, 3 की मौत...महाराष्ट्र के गड़चिरोली में दर्दनाक घटना

Maharashtra Snake Bite School News: महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में दिल दहला देने वाला हादसा। आश्रम स्कूल हॉस्टल में सो रही 6 छात्राओं को सांप ने डसा, 3 की इलाज के दौरान मौत, 3 अस्पताल में भर्ती।

Gadchiroli Ashram School Snake Bite: महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिले से एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के धनौरा तालुका में स्थित एक निजी अनुदानित आवासीय आश्रम स्कूल के हॉस्टल में देर रात सो रही छह छात्राओं को एक जहरीले सांप ने डस लिया। इस भीषण हादसे में तीन मासूम छात्राओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सो रही 6 छात्राओं को सांप ने डसा, 3 की मौत...महाराष्ट्र के गड़चिरोली में दर्दनाक घटना

आश्रम स्कूल के हॉस्टल में सो रही 6 छात्राओं को सांप ने डसा, 3 की मौत...महाराष्ट्र के गड़चिरोली में दर्दनाक घटना

रात के अंधेरे में हॉस्टल में घटी घटना

यह दर्दनाक हादसा धनौरा तालुका के जपतलाई गांव का है, जहां 'कुम्परलिंगो कल्चरल एजुकेशनल रिसर्च सोसाइटी' द्वारा संचालित आवासीय स्कूल का हॉस्टल स्थित है। घटना देर रात करीब 2:30 बजे घटी, जब हॉस्टल के कमरे में सभी छात्राएं गहरी नींद में सो रही थीं। इसी दौरान एक अत्यधिक जहरीले सांप ने कमरे में फर्श पर सो रही छह छात्राओं को एक-एक कर डस लिया। देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। हॉस्टल प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सभी प्रभावित छात्राओं को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

End of Feed