कहीं खाने में कॉकरोच मिले तो कहीं कीड़े और गंदगी... महाराष्ट्र में FDA ने 38 होटल और रेस्टोरेंट के लाइसेंस किए रद्द

Maharashtra FDA Raid: महाराष्ट्र FDA की कार्रवाई में कुल 3 करोड़ 52 लाख 37 हजार 742 रुपये का खाद्य स्टॉक और वाहन जब्त किए गए। जबकि 38 होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट निलंबित कर दिए गए हैं।

Maharashtra FDA Raid: महाराष्ट्र FDA ने राज्यभर में छापेमारी कर खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। महाराष्ट्र में लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने 20 और 21 नवंबर को राज्यभर में विशेष जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई में कुल 3 करोड़ 52 लाख 37 हजार 742 रुपये का खाद्य स्टॉक और वाहन जब्त किए गए, जबकि 38 होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट निलंबित कर दिए गए हैं।

Maharashtra (1)

महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई (फोटो साभार- TNN)

भिवंडी में 1.91 करोड़ की खाद्य सामग्री जब्त

ठाणे जिले के भिवंडी स्थित नोवासोल इंग्रेडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड में जांच के दौरान बिना निर्धारित मंजूरी के खाद्य सामग्री का इस्तेमाल और भंडारण पाया गया। FDA ने यहां से 61 हजार 9 किलो खाद्य सामग्री, जिसकी कीमत 1 करोड़ 91 लाख 90 हजार 224 रुपये है, जब्त की है।

End of Feed