महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, ब्लिंकिट, जेप्टो, इंस्टामार्ट के कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए

एफडीए ने 13 अगस्त को महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में ऑनलाइन मंच के जरिये खाद्य सामग्री बेचने और वितरित करने वाले 86 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसने 60 सुधार नोटिस जारी किए।

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी उल्लंघनों के पाए जाने के बाद राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान के तहत ब्लिंकिट, जेप्टो और इंस्टामार्ट जैसे ऑनलाइन मंचों से जुड़े 14 खाद्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

FDA

AI Image

एफडीए ने 13 अगस्त को महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में ऑनलाइन मंच के जरिये खाद्य सामग्री बेचने और वितरित करने वाले 86 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसने 60 सुधार नोटिस जारी किए और एक केंद्र पर व्यावसायिक गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया। राज्य सरकार के नियामक ने कहा कि इस अभियान के दौरान कोई भी लाइसेंस रद्द नहीं किया गया।

End of Feed