महाराष्ट्र सूखे की चपेट में है और भाजपा नेता पर की जा रही है नोटों की बारिश

महाराष्ट्र में सूखे और फसल बर्बादी के बीच जालना में पूर्व भाजपा विधायक कैलास गोरंट्याल पर भजन कार्यक्रम में नोट उड़ाए गए। इस घटना के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

महाराष्ट्र में एक तरफ सूखे की मार से किसान परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ जालना में आयोजित एक भजन कार्यक्रम का मामला चर्चा में है। यहां भाजपा के पूर्व विधायक कैलास गोरंट्याल पर नोट उड़ाए गए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के आग्रह पर गोरंट्याल ने ‘मैं हूं डॉन’ गाने पर डांस भी किया। घटना सामने आने के बाद सूखे और किसानों की बदहाली के बीच इस तरह नोट उड़ाए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Jalna BJP leader

महाराष्ट्र सूखे की चपेट में है और भाजपा नेता पर हो रही नोटों की बारिश

यह कार्यक्रम जालना शहर के मंमादेवी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया था। हालांकि, कार्यक्रम में उड़ाए गए नोटों की कुल राशि और घटना को लेकर संबंधित पक्षों की विस्तृत प्रतिक्रिया की पुष्टि होना बाकी है।

End of Feed