मुंबई-पुणे का सफर होगा और आसान, महाराष्ट्र दिवस पर 'मिसिंग लिंक' की हुई शुरुआत; CM फडणवीस ने शिंदे के साथ चलाई कार

Mumbai-Pune Expressway Missing Link: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बहुप्रतीक्षित 13.3 किलोमीटर लंबी 'मिसिंग लिंक' परियोजना का शुक्रवार को उद्घाटन किया।

Mumbai-Pune Expressway Missing Link: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बहुप्रतीक्षित 13.3 किलोमीटर लंबी 'मिसिंग लिंक' परियोजना का शुक्रवार को उद्घाटन किया। यह परियोजना खड़ी चढ़ाई वाले पहाड़ी दर्रे के हिस्से से बाहर-बाहर गुजरती है और इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा में सुधार करना एवं दोनों प्रमुख शहरों के बीच यात्रा की दूरी को कम करना है। इस परियोजना का उद्घाटन महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया।

Mumbai-Pune Expressway Missing Link

मिसिंग लिंग की हुई शुरुआत (फोटो साभार: @CMOMaharashtra)

मुख्यमंत्री फडणवीस ने एक्सप्रेसवे के खालापुर (रायगढ़ जिला) छोर पर 'मिसिंग लिंक' का उद्घाटन किया और इसके बाद परियोजना के लोनावला जाने वाले मार्ग पर वाहन चलाया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाहन में उनके पास बैठे थे।

End of Feed