महाराष्ट्र ATS के हत्थे चढ़ा 10 लाख का इनामी नक्सली, आगे की जांच में जुटी एजेंसी

महाराष्ट्र ATS ने ठाणे के डोंबिवली स्थित ठाकुर्ली इलाके से 10 लाख रुपये के इनामी वॉन्टेड नक्सली संजय सरोज यादव उर्फ बुधराम को गिरफ्तार किया है। ATS उसके महाराष्ट्र आने के मकसद की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र में आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाणे जिले से एक वॉन्टेड नक्सली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को डोंबिवली के ठाकुर्ली इलाके से पकड़ा गया। उसकी पहचान संजय सरोज यादव उर्फ संजय गोदरे उर्फ बुधराम के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। वह मूल रूप से झारखंड के जंगल वाले इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। महाराष्ट्र ATS अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर वह ठाकुर्ली क्यों आया था और यहां उसका क्या मकसद था।

maharashtra ats

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ATS कोर्ट में पेश किया जाना है। (सांकेतिक तस्वीर, साभार- ANI)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में चलती कार में लगी आग

End of Feed