प्रयाग में महाजाम, महाकुंभ पहुंचने के सभी रास्ते वाहनों से ब्लॉक; अयोध्या-विंध्याचल में 3 दिन स्कूलों को बंद करने का ऐलान

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के चलते सभी रास्ते वाहनों से फुल हैं। इसके अलावा महाकुंभ से लौटते समय ज्यादातर श्रद्धालु अयोध्या स्थित राम मंदिर और विंध्याचल मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के चलते स्थानीय लोग बेहद परेशान है। लिहाजा, दोनों जगहों पर 12 वीं तक के सभी स्कूलों को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है।

अयोध्या: संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के कारण अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। प्रयागराज जाने वाले सभी रास्ते वाहनों की कतारों से पटे पड़े हैं। श्रद्धालु 2-2 दिन से फंसे हैं, जिसके चलते हाइवे किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर, प्रयाग से अयोध्या और विंध्यांचल जाने वाले रास्ते फुल पैक हैं। इसका सीधा असर छात्रों पर भी पड़ रहा है। इस बीच, प्रशासन ने अयोध्या और विंध्यांचल में सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Ayodhya schools CLosed

अयोध्या-विंध्याचल में 3 दिन स्कूल बंद

विंध्याचल में हो रही भारी भीड़

मिर्जापुर-प्रयागराज महाकुंभ के पलट प्रवाह के कारण विंध्याचल में हो रही भारी भीड़ को देखते हुए तीन दिनों तक विद्यालय बंद करने का डीएम ने निर्देश दिया। विंध्यांचल के सदर तहसील क्षेत्र के नर्सरी से आठ तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के डीएम ने निर्देश दिए हैं। धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ को देखते यह फैसला लिया गया है। प्रयागराज कुंभ स्नान के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंच रहे हैं। ऐसे में व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं, लिहाजा स्कूलों को बंद किया जा रहा है।

End of Feed